इराक़ में गुरुवार को आतंकवादी बम आक्रमणों में 35 से अधिक हताहत और लगभग 100 अन्य घायल हुए हैं। हताहत व घायल होने वालों में बच्चे और महिलाएं भी हैं।इराक़ी सुरक्षा एवं अस्पताल सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को हिल्ला नगर में एक खाने के होटल के निकट सड़क किनारे लगे बम के दो विस्फोट हुए। जिसमें कम से कम 24 हताहत और 90 अन्य घायल हुए। इराक़ी सुरक्षा बलों ने घटनास्थल का घेराव कर लिया और पूरे नगर में चेकपोस्ट लगा दी गयी हैं। इस बीच पवित्र नगर कर्बला में आतंकवादी कार बम के विस्फोट की रिपोर्ट है। यह आतंकवादी विस्फोट पूर्वी कर्बला के बाब तूरीज नामक प्रवेश द्वार पर हुआ जिसमें 7 व्यक्ति हताहत और 22 घायल हुए।पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा गार्डों ने कर्बला जाने वाले सभी मार्ग बंद कर दिए हैं।अभी तक किसी व्यक्ति या गुट ने इन आतंकवादी हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।इस बीच उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल में आतंकवादी हमले में एक पुलिस कर्मी और एक आम नागरिक हताहत हुआ।आतंकवादी हमले के विनाशकारी प्रभाव के दृष्टिगत हताहत होने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।ज्ञात 27 नवंबर को बग़दाद में आतंकवादी तीन कार बमों के विस्फोट में 23 व्यक्ति हताहत और दर्जनों घायल हुए थे।
28 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 368567
इराक़ में गुरुवार को आतंकवादी बम आक्रमणों में 35 से अधिक हताहत और लगभग 100 अन्य घायल हुए हैं। हताहत व घायल होने वालों में बच्चे और महिलाएं भी हैं...........